सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The deceased woman's mother has accused her daughter's husband and brother-in-law of dowry harassment.

Mahendragarh-Narnaul News: मृतका की मां ने बेटी के पति व जेठ पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The deceased woman's mother has accused her daughter's husband and brother-in-law of dowry harassment.
फोटो संख्या:80- कनीना शहर थाना में मौजूद मृतका अंजली के परिजन-  संवाद
विज्ञापन
कनीना। गांव चेलावास में वीरवार शाम को पुलिस ने अंजली (23) की हत्या के आरोप में उसके जेठ अमित को गिरफ्तार कर लिया है। अमित पर पहले से चार मामले दर्ज हैं। एक तरफ जहां मृतका के पति मनोज ने अपने भाई पर हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर मृतका की मां ने अपने दामाद पर भी दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

अंजली के पति मनोज ने एफआईआर में बताया कि उसका बड़ा भाई अमित लंबे समय से शराब पीने का आदी है। घटना वाले दिन उसने शराब के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और घर में विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान अमित ने लाठी से हमला कर अंजली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजली की मां ने उसके पति पर भी लगाए आरोप
वीरवार को थाने पहुंची अंजली की मां नीतू का कहना है कि वर्ष 2021 में उसकी बेटी की शादी मनोज से हुई थी। उसने दहेज भी दिया था। अंजली का तीन वर्षीय बेटा गौरव है। अंजलि का पति मनोज और जेठ अमित आए दिन उसकी बेटी से दहेज के लिए मारपीट करते थे। एक माह पहले भी उन्होंने मनोज को 20 हजार रुपये दिए थे। 10 जून शाम को सूचना मिली थी कि अंजली की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

---------------
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चार मामले


थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर तपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में अमित के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित मामला दर्ज हुआ था जिसमें वह बाद में बरी हो गया था। वर्ष 2019 में अपने ही पिता की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था जिसमें वह करीब तीन वर्ष तक जेल में रहा। बाद में मामले में समझौता होने की बात बताई जाती है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2026 में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट से संबंधित एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ। अब उस पर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या का आरोप लगा है।
-----------
गांव में एक सप्ताह के भीतर दूसरी हत्या

गांव चेलावास में महज एक सप्ताह के भीतर दो महिलाओं की हत्या की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पहले जमीन विवाद के चलते ओमपती (55) की हत्या हुई और अब पारिवारिक विवाद में विवाहिता अंजली (मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली) की जान चली गई। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है।

फोटो संख्या:80- कनीना शहर थाना में मौजूद मृतका अंजली के परिजन-  संवाद

फोटो संख्या:80- कनीना शहर थाना में मौजूद मृतका अंजली के परिजन-  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed