सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The poor condition of streetlights makes it dark as soon as evening falls.

Mahendragarh-Narnaul News: स्ट्रीट लाइटों की बदहाली से शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The poor condition of streetlights makes it dark as soon as evening falls.
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख में लापरवाही के चलते शहर की कई सड़कों पर रात के समय फिर से अंधेरा छा गया है। कुछ समय पहले ही लाइटों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी से कार्य कराया गया था।
Trending Videos

लेकिन अब एक बार फिर सर्कुलर रोड, सचिवालय रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। वहीं शहर के सुंदरीकरण के लिए बिजली के पोलों पर लगाई गईं तिरंगा लाइटें भी बंद हो चुकी हैं। पिछले एक माह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंटेनेंस पर लाखों खर्च, फिर भी हालात जस के तस
नगर परिषद हर साल स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च करती है लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा। सर्कुलर रोड पर नाईवाली चौक से अग्रसेन चौक, लियो चौक, बावल चौक, गढ़ी बोलनी रोड, दिल्ली रोड, मिनी बाइपास, बावल रोड और अनाजमंडी रोड सहित कई जगहों पर लाइटें बंद पड़ी हैं।

पेड़ों की टहनियों में छिपी लाइटें बनीं समस्या
राजीव चौक से अनाज मंडी तक कई स्ट्रीट लाइटें या तो बंद हैं या फिर पेड़ों की टहनियों में छिप गई हैं। नगर परिषद ने लाइटें तो ठीक कराईं, लेकिन पेड़ों की छंटाई नहीं कराई है।

भाड़ावास आरओबी और अंडरपास में भी अंधेरा
रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर भाड़ावास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और अंडरपास की स्थिति भी चिंताजनक है। करीब आठ महीने पहले शुरू हुए ओवरब्रिज पर अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं जिससे रात के समय पूरी तरह अंधेरा रहता है।
अंडरपास में भी दिन के समय वाहनों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ रहा है। अंडरपास में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू तो किया गया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। केवल तार डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे लोगों में रोष बना हुआ है।

हादसों का बना रहता है खतरा
ओवरब्रिज और अंडरपास पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि रात के समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

वर्जन:
मामला संज्ञान में नहीं था। सुबह कर्मचारियों से पूछा जाएगा कि लाइटों के कार्य में क्या दिक्कत आ रही है। जहां लाइटें खराब पड़ी है वहां जल्द ही ठीक करा दी जाएगी।
- अरूण नांदल, ईओ, नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed