{"_id":"69e908000f046c27e4032f0e","slug":"wednesday-was-the-hottest-day-of-the-season-with-the-mercury-reaching-42-degrees-narnol-news-c-198-1-fth1001-237224-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीजन का सबसे गर्म दिन बुधवार रहा, पारा 42 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीजन का सबसे गर्म दिन बुधवार रहा, पारा 42 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार सुबह से ही तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग घरों में रहने को मजबूर नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिला।
26 अप्रैल तक लू के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गर्मी अब और दस्तक देगी और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है। 26 अप्रैल तक गर्मी का दौर जारी रह सकता है।
इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें पर्याप्त पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X