{"_id":"6a4d46fc6b81a5dbc30f80aa","slug":"the-prime-minister-will-virtually-inaugurate-the-korea-based-medical-college-and-hospital-on-july-17-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142220-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को कोरियावास मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को कोरियावास मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Wed, 08 Jul 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर का दौरा करती डीसी अनुपमा अंजली।स्रोत:प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह से नारनौल के कोरियावास में स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और इसी परिसर में राव तुलाराम अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उपायुक्त अनुपमा अंजलि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
23 दिसंबर 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरियावास में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। 1 मई 2025 से यहां नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू हो गईं। कोरियावास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर पहला प्रवेश सत्र 2026-27 से शुरू हुआ। इसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद हरियाणा की मेडिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया में कॉलेज को शामिल किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और इसी परिसर में राव तुलाराम अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उपायुक्त अनुपमा अंजलि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने इस कार्यक्रम को गरिमामय तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया। दक्षिण हरियाणा के इस महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य प्रोजेक्ट के लोकार्पण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दें।
मुख्य सचिव के साथ वीसी के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजलि और पुलिस अधीक्षक दीपक ने कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर का दौरा किया और वहां चल रही सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
कोरियावास में होगा जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम
डीसी ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा, लोगों के बैठने की व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि जींद में होने वाले मुख्य समारोह से जुड़ने के लिए कोरियावास में जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस स्क्रीन के माध्यम से जिले के लोग और गणमान्य नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने वाले वर्चुअल उद्घाटन का गवाह बनेंगे।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सुन सकेंगे लाइव संबोधन
कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव सुनने का अवसर मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बिजेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज में दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, आरटीए मनोज कुमार और सीटीएम डॉ मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।