{"_id":"6a4e07813e93634dcd09ab41","slug":"video-narnaul-villagers-distribute-sweets-following-approval-for-a-sub-health-centre-in-chhapra-salimpur-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: छापड़ा सलीमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी पर ग्रामीणों ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: छापड़ा सलीमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी पर ग्रामीणों ने बांटे लड्डू
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। गांव छापड़ा सलीमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बाबा रूपादास मंदिर परिसर में लड्डू बांटकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के समर्थक मेनपाल यादव ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अब ग्रामीणों को दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव के लिए बड़ी सौगात है और इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
कार्यक्रम में सरपंच एकता यादव, सरपंच प्रतिनिधि सिंहराज, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, रामरती देवी, दलीप, रामसिंह, रामचंद्र सौदागर, गुलाब नंबरदार, ईश्वर मिस्त्री, सहीराम, लक्ष्मीनारायण, कुलदीप, शेर सिंह, हवासिंह, बहादुर, मंगल, संजय, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।