सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Scramble for Gas... When, Finally, Will It Be Our Turn?

Mahendragarh-Narnaul News: गैस की मारामारी..आखिरकार कब आएगी हमारी बारी?

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The Scramble for Gas... When, Finally, Will It Be Our Turn?
फोटो नंबर- 15गैस सिलिंडर लेकर लाइन में लगी महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। एजेंसियों के बाहर सुबह से कतारें लग रही हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सिर्फ पर्ची मिल रही है, सिलिंडर नहीं। एक सिलिंडर के लिए लोगों को दो-तीन दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आपूर्ति कम और बुकिंग ज्यादा होने से हजारों ऑर्डर लंबित हैं।
Trending Videos

वहीं लाइन में आगे लगने को लेकर कई बार महिलाओं में आपसी कहासुनी भी हुई। इसके बाद एजेंसी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा-बूझा कर लाइन में लगाया। प्रशासन पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई ठप होने से समस्या और बढ़ गई है जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों पर आपूर्ति से 10 गुणा बुकिंग लंबित
गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए प्रतिदिन 400 से 500 बुकिंग हो रही है। वहीं एजेंसियों पर केवल 350 से 370 सिलिंडर ही एक दिन में पहुंच रहे हैं। इस समय भारत गैस एजेंसी पर तो करीब 2500 बुकिंग लंबित चल रही है। ऐसे में जब तक नियमित आपूर्ति के अतिरिक्त सिलिंडर एजेंसी पर नहीं पहुंचेंगे लंबित बुकिंग का निपटान मुश्किल है। हालांकि एचपी गैस एजेंसी पर 756 सिलिंडर आने से लोगों को राहत मिली लेकिन फिर भी करीब 1000 बुकिंग अभी भी लंबित चल रही है।
-----------
फीके पड़ रहे प्रशासन के दावे
जिला प्रशासन का दावा है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त सिलिंडर का भंडार उपलब्ध है लेकिन भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर नहीं होने के कारण पर्ची मिलने के बाद भी लोग सिलिंडर नहीं भरवा सकें। पर्ची काटते समय एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि सिलिंडर की गाड़ी शाम 6 बजे तक आएगी। इसलिए सिलिंडर कल ही मिल पाएंगे।
नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें : उपायुक्त
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। 17 मार्च शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल 9980 गैस सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध था। उन्होंने बताया कि 24 घंटों में जिले में 5718 नए सिलिंडर प्राप्त हुए। नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
--------
एसडीएम ने गांवों में सप्लाई के दिए निर्देश
एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बुधवार को महेंद्रगढ़ रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी व बहादुर सिंह तालाब के पास स्थित एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। लाइन में खड़े लोगों ने एसडीएम को बताया कि गांवों में गैस की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है और लंबे समय से गैस वितरण वाहन नहीं पहुंच रहे है। इस पर एसडीएम ने संबंधित एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत गैस आपूर्ति बहाल की जाए।
बॉक्स
तीन घंटे लाइन में लगने के बाद पर्ची मिली लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया। सिलिंडर नहीं होने के कारण अब सिलिंडर लेने के लिए कल दोबारा लाइन में लगना पड़ेगा।-परमजीत सिंह, गांव हमीदपुर
बॉक्स
गैस एजेंसियों की ओर से गांवों में सप्लाई नहीं की जा रही। इस कारण एजेंसियों के बाहर लोगों की लाइन लग रही है। अगर बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलिंडर घर पहुंच जाए तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -अशोक, गांव बलावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article