सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth organization took out Tiranga Yatra on Martyrs' Day

Mahendragarh-Narnaul News: शहीदी दिवस पर युवा संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth organization took out Tiranga Yatra on Martyrs' Day
फोटो संख्या:51-शहीदी दिवस पर  बालाजी चौक से तिरंगा यात्रा निकालते शहीद भगत सिंह युवा संगठन के स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह युवा संगठन की ओर से अमर शहीद राजगुरू भगत सिंह, सुखदेव के बलिदान के अवसर पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के मुख्य मार्गाें से होती हुई राव तुलाराम चौक पर पहुंची जहां पर यात्रा का समापन किया गया।
Trending Videos

संगठन के संचालक विकास शर्मा बुचौली ने बताया कि अमर शहीद राजगुरू, भगत सिंह, सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर उनकी शहादत को याद किया गया। यात्रा की शुरुआत निजी एकेडमी महेंद्रगढ़ से हुई जहां अमित कुमार एकेडमी के चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा महाविद्यालय मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला सैनीपुरा, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम मार्ग, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड रोड, शहीद राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात यात्रा में शामिल शहीदों के परिवारों से आए व्यक्तियों को, सिटी एसएचओ पवन कुमार, अमित सर आदि गणमान्य लोगों को संगठन द्वारा सम्मान पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि युवा हाथों में तिरंगा लेकर डीजे के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले।
उन्होंने बताया कि इस तरह की तिरंगा यात्राओं से समाज में राष्ट्रभक्ति युवा में राष्ट्रप्रेम जागृत होता है। संगठन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करता रहता है जिससे कि युवा में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति जागृत होती रहे। इस अवसर पर देशराज शर्मा, अन्नू, सोनू, नवीन, अमित सैनी, जतिन, दीपक, कमलप्रीत, धर्मेंद्र, केडी, राहुल, पंकज राव, ऋतिक सहित संगठन के सदस्य व युवा मौजूद रहे।

फोटो संख्या:51-शहीदी दिवस पर  बालाजी चौक से तिरंगा यात्रा निकालते शहीद भगत सिंह युवा संगठन के स

फोटो संख्या:51-शहीदी दिवस पर  बालाजी चौक से तिरंगा यात्रा निकालते शहीद भगत सिंह युवा संगठन के स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed