सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Common market cabins for women ready in the old court

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी कचहरी में महिलाओं के लिए सांझा बाजार के कैबिन तैयार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Common market cabins for women ready in the old court
फोटो नंबर-14नारनौल की पुरानी कचहरी में स्थापित किए गए सांझा बाजार के केबिन। संवाद - फोटो : गैस स्टॉक का मिलान करते डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव ।
विज्ञापन
नारनौल। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर परिषद ने शहर में सांझा बाजार खोलने के कार्य की शुरुआत तेज कर दी है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से पुरानी कचहरी मैदान में दुकानों के लिए 10 कैबिन तैयार कर स्थापित कर दिए हैं। अब जल्द ही इन्हें महिलाओं को वितरित कर सांझा बाजार की शुरुआत की जाएगी।
Trending Videos

अब इस सांझा बाजार के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन के लिए स्थायी मंच उपलब्ध होगा। बाजार में 24 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त केबिन तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से सांझा बाजार स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाना है। इनमें पुरानी कचहरी में तो इसकी लगभग तैयारियां पूरी कर दी गई है। नप अधिकारियों का कहना है इन बाजारों को स्थापित करने के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जा रहा है जहां लोगों का आवागमन रहता है।
इसके लिए पुरानी कचहरी के अलावा बाजार में अन्य स्थान भी देखे जा रहे हैं। सांझा बाजार स्थापित होने से महिला उद्यमियों को अधिक ग्राहक मिलेंगे और उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।
सांझा बाजार में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो स्वयं अपने हाथों से उत्पाद तैयार करती हैं। इनमें अचार, पापड़, मसाले, हस्तनिर्मित वस्त्र, घरेलू सजावटी सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली महिलाएं शामिल होंगी। चयनित महिलाओं को यहां निर्धारित केबिन उपलब्ध कराए जाएंगे।
वर्जन
सांझा बाजार स्थापित करने के लिए चयनित पुरानी कचहरी मैदान में केबिन तैयार करवा दिए गए हैं। अब जल्द ही यहां बाजार का शुभारंभ किया जाएगा। सांझा बाजार शहर में महिला उद्यमिता का नया केंद्र बनेगा और आने वाले समय में अन्य नगरों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होगा। -कृष्ण कुमार, जेई नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article