सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Vedic Message Resounded at the Monthly Havan and Satsang.

Mahendragarh-Narnaul News: मासिक हवन एवं सत्संग में गूंजा वैदिक संदेश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Vedic Message Resounded at the Monthly Havan and Satsang.
विज्ञापन
कनीना। गांव गाहड़ा स्थित आर्य समाज व वेद प्रचार मंडल के तत्वावधान में रविवार को मासिक हवन एवं सत्संग का आयोजन श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज गाहड़ा के प्रधान रामेश्वर दयाल शास्त्री ने की।

उन्होंने कहा कि हवन समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देता है। वेदों का ज्ञान मानव जीवन के कल्याण का वास्तविक मार्ग है व नई पीढ़ी को वैदिक संस्कृति और आर्य समाज के सिद्धांतों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हवन में पंडिता मनीषा आर्या ने ब्रह्मत्व निभाया, जबकि यजमान के रूप में अनिल आर्य स्वदेशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक पुरोहित पंडित रविंद्र कुमार आर्य ने पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ हवन संपन्न करवाया। हवन के दौरान मंत्रोच्चारण और आहुतियों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सुगंध से सराबोर हो गया। वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य खातौली के नेतृत्व में जिलेभर में वैदिक धर्म प्रचार-प्रसार की गतिविधियों की सराहना की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

अनिल आर्य स्वदेशी को वेद प्रचार मंडल का उपमंत्री नियुक्त किए जाने पर आर्य समाज गाहड़ा की ओर से पगड़ी व गायत्री पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। अनिल आर्य स्वदेशी ने कहा कि उनका उद्देश्य घर-घर तक वेदों का संदेश पहुंचाना और हवन के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना है।
मास्टर जगन्नाथ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार के लिए युवाओं को आर्य समाज की गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर बलवंत आर्य, सूबेदार मेजर राम सिंह, राजवीर सरपंच, सूबेदार कुलदीप आर्य, महावीर बोहरा, डॉ. राजपाल, धर्मवीर आर्य, विजय कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed