{"_id":"6a1c78a769653c4df608f127","slug":"under-the-aegis-of-the-bal-charitra-nirman-sabha-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126960-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1 जून से शिक्षा एवं संस्कार शिविरों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1 जून से शिक्षा एवं संस्कार शिविरों का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाल चरित्र निर्माण सभा के तत्वावधान में निशुल्क शिक्षा एवं संस्कार शिविरों का शुभारंभ 1 जून को सुबह 8 बजे दो स्थानों पर किया जाएगा। इनमें सैनी क्षत्रिय सभा और दक्ष प्रजापति समाज सुधार सभा की चौपाल, मोहल्ला कुम्हारान शामिल हैं।
संचालक रतीराम टांक ने बताया कि इन शिविरों में भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ के पदाधिकारी और बाल चरित्र निर्माण सभा के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन गृहकार्य अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में पूरा कराया जाएगा। साथ ही श्लोक, भजन, योग, देशी खेल, चित्रकला, भाषण और जीवन-मूल्यों पर आधारित विशेष पाठ्यक्रम भी सिखाया जाएगा।
कक्षा 10 के लिए विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी की निशुल्क कक्षाएं प्रजापति चौपाल में लगाई जाएंगी। आयोजकों ने अभिभावकों से बच्चों के साथ समय पर पहुंचकर इस शिक्षा एवं संस्कार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos