{"_id":"6a73889c6f623878e402d2a6","slug":"two-more-accused-arrested-for-theft-at-a-honey-farm-goods-worth-lakhs-recovered-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128854-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मधुमक्खी फार्म में चोरी के दो और आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मधुमक्खी फार्म में चोरी के दो और आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। पुलिस ने मधुमक्खी पालन फार्म से लाखों रुपये के सामान की चोरी में दो और आरोपियों ककराला के प्रदीप और साहिल को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी कनीना पुलिस ने जांच के साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की।
पुलिस जनसंपर्क अधिकारी नरेश ने बताया कि मुख्य आरोपी अजय निवासी गांव ककराला को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर 175 मधुमक्खी पालन बॉक्स बरामद हुए। चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी मिला। एक सोलर प्लेट, शहद निकालने की मशीन, बैटरी, गैस सिलिंडर, चीनी का कट्टा, 101 खाली बाल्टियां और नौ क्रेट भी बरामद हुए।
शिकायतकर्ता परवेश कुमार ने 24 जुलाई 2026 को थाना शहर कनीना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2026 को उनके फार्म से 150 मधुमक्खी पालन बॉक्स और अन्य सामान चोरी हुआ था। 22 जुलाई की रात को भी 82 मधुमक्खी पालन बॉक्स चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक कविता ने बताया कि मुख्य आरोपी से पूछताछ और जांच के साक्ष्यों के आधार पर प्रदीप और साहिल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गांव ककराला के निवासी हैं। उन्हें गांव ककराला से हिरासत में लिया गया। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस चोरी में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों और शेष चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।