{"_id":"6a74451831a1c30ed80e4412","slug":"video-dc-anupama-anjali-heard-45-complaints-at-a-grievance-redressal-camp-in-narnaul-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 45 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 45 शिकायतें
लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाले इन शिविरों में नागरिक एक सादे कागज पर अपनी शिकायत लिखकर जमा करवा सकते हैं।
शिकायतों की ट्रैकिंग और जवाबदेही तय होती है । प्रत्येक आवेदन को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा तुरंत सरकार के समाधान पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। डिजिटल एंट्री की इस व्यवस्था से न केवल हर एक शिकायत का पूरा ब्योरा सुरक्षित रहता है, बल्कि उस पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति की भी निरंतर मॉनिटरिंग संभव हो पाती है। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा डीएसपी डॉ. कविता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।