बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the case of a young man's suspicious death in Narnaul, the family has raised suspicions of murder and demanded an impartial investigation and the registration of an FIR from the Deputy Commissioner.

नारनौल में युवक की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, डीसी से की निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग

Naveen Naveen
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:37 PM IST
In the case of a young man's suspicious death in Narnaul, the family has raised suspicions of murder and demanded an impartial investigation and the registration of an FIR from the Deputy Commissioner.
नांगल चौधरी के गांव बनिहाड़ी निवासी 35 वर्षीय अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। मृतक के भाई नितिन ने उपायुक्त नारनौल को शिकायत देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतक के परिजनों ने ज्ञापन में बताया कि अनिल नांगल चौधरी मार्केट में गणेश डीजल वर्कशॉप के नाम से दुकान चलाता था। 13 जून को वह रोजाना की तरह दुकान पर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाश करने पर 14 जून की शाम बनिहाड़ी गांव के पास स्थित डैम से अनिल का शव बरामद हुआ। मृतक के भाई नितिन का आरोप है कि शव मिलने के दौरान अनिल के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे, कट लगा हुआ था, दांत टूटे हुए थे और सिर में भी गंभीर चोटें थीं। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चेहरे पर कई चोटों के निशानों की पुष्टि हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से अनिल की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को डैम में फेंका गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते उन्होंने उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

किसानों की मांगों को लेकर फिरोजपुर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

पानीपत में सावन के वीरवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के मंगल आरती के साथ विशेष पूजन

06 Aug 2026

Hapur: मुकेश हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मनीष पर 7 और कपिल पर 6 मुकदमे दर्ज

06 Aug 2026

AI और 'सेफ हार्बर' पर बड़ा सवाल, META पर सख्त कार्रवाई की मांग

06 Aug 2026

देहरादून में डेंगू का बढ़ता खतरा, मानसून के बीच हाई अलर्ट पर प्रशासन! 49 मामले, 831 बेड रिजर्व

06 Aug 2026
विज्ञापन

सावन: राजा भीष्मक की नगरी में गंगोत्री के जल से होता है 5000 वर्ष पुराने बाबा भयानक नाथ का जलाभिषेक

06 Aug 2026

औरैया: बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

06 Aug 2026
विज्ञापन

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से हुआ विशेष श्रृंगार, भक्तों को दिए अलौकिक दर्शन

06 Aug 2026

Korba: हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स गिरोह पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कान पकड़कर मंगवाई माफी, भेजे गये जेल

06 Aug 2026

कानपुर: चकेरी में 12 लाख की लूट का मामला, सदमे में पीड़िता

06 Aug 2026

रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर यूफोरिया में तीज और फ्रेंडशिप डे का रंगारंग आयोजन

05 Aug 2026

कानपुर: चकेरी में 12 लाख की लूट का मामला, सदमे में पीड़िता

05 Aug 2026

कानपुर: साले की रेकी पर चार बदमाशों ने शिक्षक के घर की थी लूटपाट, गिरफ्तार

05 Aug 2026

हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की भाजपा ने बनाई रणनीति, VIDEO

05 Aug 2026

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन; VIDEO

05 Aug 2026

अमृत सरोवर की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, ढहाया अवैध ढांचा; VIDEO

05 Aug 2026

कांग्रेस नेत्री ने कहा-सपने में आए हनुमान, मांग रहे चंदे का हिसाब, कई दिन से हैं भूखे

05 Aug 2026

दिल्ली में देवड़ा वार्ड बल्लीमारान में बिल्डिंग गिरने से छतों पर फंसे हैं लोग

05 Aug 2026

भारी बारिश के बाद बल्लीमारान में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, एमसीडी पर सवाल

05 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन की डाउन की लूप रेल लाइन पर स्लीपर डालने का कार्य तेज

05 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाई जाएगी

05 Aug 2026

VIDEO: दोस्त निकला कातिल...पांच हजार रुपये चोरी होने के शक में हुई अनिल की हत्या

Bageshwar: सोशल मीडिया पर विधायक और महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

05 Aug 2026

VIDEO: तीन बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन...फिर भी बड़े अतिक्रमणकारियों को नहीं छेड़ा; टिनशेड-चबूतरे हटे

गुरुग्राम में शहीद कप्तान कपिल कुंडू की स्मृति में दंगल का आयोजन

05 Aug 2026

अलीगढ़ में लूडो खेलने से शुरू विवाद खूनी संघर्ष में बदला, जमकर हुई मारपीट

05 Aug 2026

गंगीरी के मनैना में घेर में सो रहे व्यक्ति से 70 हजार रुपये और अंगूठी लूटी

05 Aug 2026

पलवल। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मॉक ड्रिल की

05 Aug 2026

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

05 Aug 2026

VIDEO: विधायक मयूख महर ने जाराजिबली के ग्रामीणों के आंदोलन का दिया समर्थन, सरकार पर बोला हमला

05 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed