{"_id":"6a7458acbd6ae2e03e04cb4f","slug":"video-do-not-share-personal-information-on-social-media-ravindra-kumar-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर शेयर न करें निजी जानकारी: रविंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर शेयर न करें निजी जानकारी: रविंद्र कुमार
सोशल मीडिया पर हमें अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। साथ ही किसी भी पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें।
अनजाने या जानबूझकर इनमें उठाया गया कदम हमारे कभी भी जोखिम साबित हो सकता है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को कनीना सदर पुलिस थाने में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में एसएचओ रविंद्र कुमार ने कही।
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान कनीना स्थित आरआरसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 65 विद्यार्थियों को पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। वर्तमान में युवाओं का रुझान सोशल मीडिया की ओर अधिक है और इससे साइबर अपराध के मामले भी बढ़े हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा न करने तथा ओटीपी, बैंकिंग विवरण और पासवर्ड किसी को भी न बताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी लिंक, वीडियो कॉल, लॉटरी या नौकरी के नाम पर ठगी करने का प्रयास करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान साइबर एक्सपर्ट निखिल, महिला पुलिसकर्मी रोशनी, एमएचसी प्रदीप, राजकुमार, नवीन कुमार सहित पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को थाना परिसर का भ्रमण कराया।
विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं तथा पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 तथा साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। प्राचार्य हरिप्रकाश शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।