{"_id":"6a7458b5871139675d02ec12","slug":"video-municipal-and-fire-department-employees-in-narnaul-have-gone-on-strike-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में नगर पालिका व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में नगर पालिका व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका नारनौल के सफाई कर्मचारियों एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की। हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह तथा फायर इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह ने की। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं करने और मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच 13 मई 2025 को कई मांगों को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक उस समझौते को लागू करने संबंधी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मजबूर होकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा मृत कर्मचारी साथियों के आश्रितों को उचित मुआवजा राशि देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती, हड़ताल आगे भी जारी रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, रविकांत, राजेश, प्रदीप, मनोज, अजय कुमार, नरेश कुमार, भीम सिंह, निरंजन लाल, कृष्ण कुमार व महावीर प्रसाद सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।