फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers engaged in serving Shiva devotees day and night

Mahendragarh-Narnaul News: दिन-रात शिव भक्तों की सेवा में जुटे ग्रामीण

Fri, 07 Aug 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in serving Shiva devotees day and night
महेंद्रगढ़। सावन में कावड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों की सेवा के लिए वीरवार से गांव सिसोठ में जांगिड़ धर्मशाला में आठवां सेवा शिविर लगाया गया है। समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से यह शिविर दिन-रात शिव भक्तों की सेवा कर रहा है। इसमें भोजन, पानी, विश्राम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है। वीरेंद्र सिंह और मिशन जनसेवा समिति अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि यह शिविर पिछले आठ वर्षों से लग रहा है। ग्रामवासियों ने इस सेवा कार्य को आने वाले वर्षों में भी जारी रखने का संकल्प लिया है। महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में महिलाएं प्रतिदिन भजन-कीर्तन कर रही हैं। महंत शक्तिनाथ महाराज ने कहा कि श्रावण में शिव आराधना का विशेष फल मिलता है। इन भजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed