सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   When loneliness became overwhelming, 70-year-old Usha found solace in her garden.

Mahendragarh-Narnaul News: जब अकेलापन हुआ हरा, 70 वर्षीय उषा को बगिया ने दी पनहा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
When loneliness became overwhelming, 70-year-old Usha found solace in her garden.
फोटो संख्या:65- फूलों की देखभाल करती उषा देवी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। वृद्धावस्था को अकेलेपन की बजाय सुकून में बदलने की प्रेरक मिसाल कनीना की 70 वर्षीय उषा शर्मा पेश कर रही हैं। उन्होंने जीवन में बढ़ते खालीपन को भरने के लिए बगिया को अपना दोस्त बनाया और अब यह बगिया ही उनकी दिनचर्या और खुशियों का केंद्र बन गई है
Trending Videos

उषा ने बताया कि पहले घर में बड़े पेड़ लगे थे लेकिन उनकी नियमित देखभाल नहीं हो पाती थी। उस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते समय का अभाव रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब बच्चे रोजगार के कारण बाहर रहते हैं और वह अधिकतर घर पर ही रहती हैं। अकेलेपन में समय बिताना कठिन हो रहा था जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थीं।
ऐसे में उन्होंने अपने घर में एक छोटी-सी बगिया बनाई। वर्तमान में उनकी बगिया में करीब 40 पौधे हैं। उन्होंने इसमें सजावटी और फूलदार पौधे लगाए। अब वह प्रतिदिन पौधों की देखभाल करती हैं और हर पौधे की सेहत पर विशेष ध्यान देती हैं।
किसी भी पौधे में बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत दवा या स्प्रे का छिड़काव करती हैं। उषा रोज सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक का समय बगिया में बिताती हैं।
बगिया में लगाए हैं ये पौधे
उषा ने बगिया में गुलाब, गेंदा, गुलदाऊदी, स्पाइडर प्लांट, पिटूनिया, डेंथस, गुड़हल, मोगरा, मधुमालती, यूफोर्बिया मिली, क्रिसमस, पाम सहित अन्य सजावटी पौधे बगिया की शोभा बढ़ा रहे हैं। पौधों से हरियाली रहती है लेकिन हवा भी शुद्ध होती है। इससे घर का वातावरण भी सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed