सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wife stabs husband to death in Narnaul

Haryana: पत्नी ने चाकू से पति का गला काटकर की हत्या, मौक से हुई फरार, 3 साल पहले ही हुई थी दूसरी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद देर रात महिला ने अपने का चाकू से गला रेतकर मौके से फरार हो गई। 

Wife stabs husband to death in Narnaul
मृतक शशिकांत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नारनौल सदर थाना क्षेत्र के गांव सुरानी में एक महिला पर अपने पति की रविवार देर रात चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


तीन साल पहले हुई थी दूसरी शादी

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सुरानी निवासी रामकुमार ने बताया कि उसके 31 वर्षीय पुत्र शशिकांत की वर्ष 2023 में गुरुग्राम जिले के गांव मऊ लोकरी निवासी सरस्वती के साथ दूसरी शादी हुई थी। दोनों का यह दूसरा विवाह था और उनका करीब दो वर्षीय बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

शिकायत के अनुसार शशिकांत मजदूरी का काम करता था और रविवार को काम से लौटकर घर आया था। खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया, जहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। परिवार के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद फिर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


चाकू से पति का गला रेतकर फरार हुई महिला

रामकुमार का आरोप है कि जब वह कमरे की ओर पहुंचा तो सरस्वती चाकू फेंककर घर से बाहर भागती दिखाई दी। अंदर जाकर देखा तो शशिकांत गंभीर रूप से घायल था और उसके गले से खून बह रहा था। मदद लाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपित महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed