{"_id":"6a2af81358aa7f162e04a5dc","slug":"yashdeep-put-up-an-impressive-performance-at-the-state-shooting-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1010-141107-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में यशदीप ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में यशदीप ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली में आयोजित स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी यशदीप सांगवान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता में यशदीप ने अपनी निशानेबाजी से सभी को प्रभावित किया।
वहीं, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यशदीप ने 40 गोलियां दाग कर कुल 362 अंक अर्जित किए। इस दौरान उन्होंने 16 बार अधिकतम 10 अंक का निशाना साधा। वहीं 50 मीटर राइफल स्पर्धा में 233 का स्कोर बनाते हुए 7 बार 10 का निशाना लगाया। दबाव के बीच उनका यह प्रदर्शन जिले के खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा बना।
कोच राहुल मेहता ने बताया कि यशदीप ने प्रतियोगिता के दौरान संयम और फोकस के साथ निशानेबाजी की। प्रत्येक गोली पर अधिकतम 10 अंक मिलते हैं और यशदीप ने कई बार बुल्स आई साधकर अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने कहा कि यशदीप के इस प्रदर्शन से पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अंतिम परिणाम सभी चरणों के मुकाबले समाप्त होने के बाद घोषित किए जाएंगे।