{"_id":"6ae264c76de3307b95063228","slug":"youth-injured-in-collision-with-speeding-bike-dies-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147201-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
नारनौल। गांव खासपुर के पास बड़ी नहर के नजदीक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 24 अक्तूबर की शाम को हुआ था। घायल गांव खासपुर निवासी सोनू ने 27 अक्तूबर को रोहतक पीजीआईएमएस में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खासपुर निवासी दारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरपंच प्रतिनिधि हैं। 24 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे वह नारनौल से घर लौट रहे थे। बड़ी नहर के पास एक बाइक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से उनसे आगे निकला। कुछ दूरी पर सड़क किनारे सोनू भेड़-बकरियां चरा रहा था। बाइक चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे सोनू सड़क पर गिर गया और उसका सिर सड़क से टकरा गया।
दारा सिंह के अनुसार, बाइक चालक कुछ देर रुका, लेकिन बाद में मौके से फरार हो गया। उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर लिया और घायल सोनू को निजी वाहन से नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और गवाह की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। 27 अक्तूबर को सोनू की मौत की सूचना मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
वर्जन:
पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ थाना सदर नारनौल में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। बाइक नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।-नरेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता, नारनौल।