सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Misdeed and murder case of woman in Fatehabad

Haryana: तीन दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट; दो आरोपी फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते 22 जनवरी को महिला का शव झाड़ियों में मिला था। तीन दोस्तों ने महिला से पहले दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

Misdeed and murder case of woman in Fatehabad
महिला से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

रतिया चुंगी पर हत्या करके महिला के फेंके गए शव मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी शक्ति नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कृष्ण व उसके दो अन्य साथियों ने पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।

Trending Videos


इस मामले में रतिया रोड निवासी गोबर और भटिया कॉलोनी निवासी महेंद्र उर्फ निक्का का नाम भी सामने आ चुका है लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को अपने साथ ले गए थे और फिर मिलकर दुष्कर्म किया और महिला किसी को कुछ बता ना दे, इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के खिलाफ भी नशा तस्करी के केस दर्ज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

शहर के रतिया रोड पर बीते 22 जनवरी को महिला का शव मिला था। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि मृतका की माता के बयान पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी 21 जनवरी को फतेहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह लौटी नहीं। 22 जनवरी की रात को हिसार-सिरसा रोड बाइपास स्थित रतिया पुल के पास उनकी बेटी अचेत अवस्था में मिली, उसके गले पर चोट के निशान पाए गए। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। इसी मामले में आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed