सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One person died and another was injured in a road accident

Haryana: अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (पानीपत) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बीती रात दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जाखल लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में रत्ताथेह शकरपुरा रोड पर पाइप फैक्ट्री के पास उनकी तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित हो गई।

One person died and another was injured in a road accident
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गांव रत्ताथेह के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक खेतों में गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जाखल के गुरुद्वारा बस्ती निवासी 35 वर्षीय राजपाल व 55 वर्षीय जोगिंद्र सिंह बाइक पर गोगा मेडी गए थे। बीती रात दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जाखल लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में रत्ताथेह शकरपुरा रोड पर पाइप फैक्ट्री के पास उनकी तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित हो गई।
Trending Videos


बाइक सड़क किनारे गहरे खेतों में जा गिरी। इस हादसे से दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस में टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति जोगिंद्र सिंह का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed