{"_id":"69a7517b4b96d8b08908e5e3","slug":"dance-on-holi-of-flowers-with-hymns-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153200-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भजनों के साथ फूलों की होली पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भजनों के साथ फूलों की होली पर झूमे
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में मंगलवार को भजनों के साथ फूलों की होली खेली। शहर में करीब छह स्थान पर बड़े कार्यक्रम किए गए। इस्कॉन पानीपत द्वारा शाम बाग में गौर पूर्णिमा महोत्सव और फूलों की होली खेली। श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में पूजा सखी ने सुंदर भजनाें की प्रस्तुति दी। इसके बाद फूलों की होली खेली। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य ड्रेस कोड में शामिल हुए।
श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन द्वारा मंगलवार को भजन संध्या कार्यक्रम किया गया। प्रख्यात भजन गायिका पूजा सखी (पटियाला) के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। पूजा सखी ने एक बार सांवरे हमसे नजरें मिलाइए..., मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा हैं..., तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा...और बाबा तेरे सिवा कुछ याद नहीं... भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन समिति एवं मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि मंदिर में होली पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंगलवार शाम को शुरू भजन संध्या देर रात तक चली। पूजा सखी के भजनों पर झूम उठे।
गौर निताई का पंचामृत के साथ किया भव्य अभिषेक
इस्कॉन पानीपत द्वारा स्थानीय शाम बाग बैंक्वेट हाल में आयोजित तीन दिवसीय गौर कथा के आखिरी दिन गौर पूर्णिमा उत्सव मनाया। शाम बाग बैंक्वेट हाल में भगवान गौर निताई का पंचामृत के साथ भव्य अभिषेक किया। इसके पश्चात भजन व संकीर्तन किया। कथा वाचक गोविंद कृष्ण दास ने सुंदर भजनों से माहौल काे भक्तिमय कर दिया। भक्त नृत्य करने को विवश हो गए। इसके बाद फूलों की होली खेली। इसके बाद प्रसादम वितरित किया। इस अवसर पर इस्कॉन पानीपत के अध्यक्ष सुंदर लाल चुघ, आशु गुप्ता अशोक गोयल, देवेंद्र महाजन, पंकज मेंहदीरत्ता, अरविंद सिंघल, मोहन बंसल, विशाल गोयल व भुवन चुघ मौजूद रहे।
बॉक्स
ब्रह्मकुमारी केंद्र पर होली पर कथा और भजनों की दी प्रस्तुति
ब्रह्माकुमारी के सेक्टर -25 केंद्र पर मंगलवार को होली पर कथा और भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। महिला संकीर्तन मंडली ने भजनों व गीतों में होली का महत्व बताया। केंद्र की मुख्य संचालिका बीके अंजना बहन ने कहा कि होली पर किसी के प्रति द्वेष की भावना को छोड़ मैत्री भावना के साथ मनानी चाहिए। होली हमें याद दिलाती है कि असली उत्सव भीतर से शुरू होता है। जब हम होलिका में नकारात्मक विचारों और कमजोरियों को समर्पित कर देते हैं तो जीवन फिर हल्का लगता है। मन शांति व खुशी के दिव्य रंगों से भर जाता है। बीके शुभम बहन ने पांच मिनट का मेडिटेशन कराया। इसके बाद फूलों होली खेली। दो बच्चियों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति किया। इस मौके पर सोनिया, सीमा, मंजू, ममता, पार्वती, सत्या, शीला, प्रोमिला, उषा, कमलेश, सुमन व शकुंतला मौजूद रही।
Trending Videos