सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waste trader attacked with axe, condition critical, woman courageously saves him

Panipat News: वेस्ट कारोबारी पर गंडासी से हमला, हालत नाजुक, महिला ने हिम्मत कर बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Waste trader attacked with axe, condition critical, woman courageously saves him
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 विकास नगर गली नंबर पांच में वेस्ट कारोबारी मनीष पर कॉलोनी के ही लोगों ने गंडासी से हमला कर दिया। हमलावरों ने 10 से 15 से वार किए। इससे सिर में गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों से भीड़ गई। इसके बाद वे मौके से भाग गए। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Trending Videos

विकास नगर के अनिल ने बताया कि उनके पड़ोसी मनीष का वेस्ट कपड़े का कारोबार है। मंगलवार शाम को वह घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय कॉलोनी के ही दो युवक आए और सीधे मनीष पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने गंड़ासी से उस पर कई वार किए। जिससे सिर और चेहरे, हाथ और पेट पर गंभीर रूप से चोट लग गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर एकत्र हुए तो हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद परिजन मनीष को गंभीर हालत में लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उधर, सूचना पर थाना सेक्टर-29 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मनीष ने बचने का किया प्रयास, हमला करते रहे हमलावर
मनीष ने हमलावरों से बचने के काफी प्रयास किए। लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहे। हमले की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पड़ोसियों के एकत्र होने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

----
महिला ने हमलावरों को ललकारा
जिस समय दोनों हमलावर गंडासी से मनीष पर हमला कर रहे थे उस समय गली में कुछ युवक भी मौजूद थे। युवकों ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रूके। इसी बीच एक महिला हाथ में छोटा सा डंडा लेकर बीच में घुस गई और हमलावरों से भीड़ गई। महिला के बीच में घुसने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। महिला ने करीब 50 मीटर दूर तक उनका पीछा किया। लेकिन हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहे।


---वर्जन

अभी मामले की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed