{"_id":"6a32ef457e28e0ad0605d0a4","slug":"100-people-identified-for-encroaching-on-drains-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112885-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नालों पर अतिक्रमण करने वाले 100 लोग चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नालों पर अतिक्रमण करने वाले 100 लोग चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वार्ड 3 के 20 लोगों को नोटिस जारी, अतिक्रमण नहीं हटाने पर चलेगा पीला पंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के नालों की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने और आगामी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में नालों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वाले करीब 100 लोगों को चिह्नित किया है। इनमें से वार्ड नंबर तीन के 20 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि शेष लोगों को भी जल्द नोटिस दिए जाएंगे।
नगर पालिका सचिव राजेश मेहता और भवन निरीक्षक सरफराज खान ने बताया कि शहर के नालों की सफाई का कार्य लगभग 18 लाख रुपये की लागत से ठेके पर कराया जा रहा है। सफाई कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि कई स्थानों पर नालों पर पक्के निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के आधार पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वाले लोगों की पहचान की।
अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी से होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी यदि संबंधित लोग स्वयं अपना अवैध निर्माण नहीं हटाते हैं तो नगर पालिका की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। इस दौरान होने वाले किसी भी नुकसान के लिए संबंधित अतिक्रमणकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
समाजसेवी शमी गांधी, रमेश कामरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय सिंह सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर पार्षद महेंद्र कौशिक और गौरव जैन सहित अन्य लोगों ने कहा कि नालों पर हुए अतिक्रमण को पूरी तरह हटाकर उनकी तल तक सफाई कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में शहर में जलभराव की मुख्य वजह नालों पर किया गया अतिक्रमण है, जिसका खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ता है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से इस दिशा में सख्त और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि शहर को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।