{"_id":"6a32eec494aebeaf7f0ac767","slug":"family-attacked-for-opposing-betting-fir-against-13-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112887-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सट्टे का विरोध करने पर परिवार पर हमला, 13 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सट्टे का विरोध करने पर परिवार पर हमला, 13 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव लहरवाड़ी में जुआ-सट्टे और नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार के के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जायदा ने बताया कि उनके पड़ोस की दुकान पर लंबे समय से जुआ, सट्टे और नशे से जुड़े अवैध कार्य किए जा रहे हैं। विरोध करने पर धमकियां दी जाती थीं। 10 जून को जब वह अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थीं, तभी कुछ आरोपी वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे।
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी, डंडे, सरिया और रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान घर में खड़ी मोटरसाइकिल, जंगला और दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी नसीम अख्तर ने कहा कि 13 आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।