{"_id":"6a32eead16cdcbf0640c3954","slug":"passengers-troubled-by-filth-in-the-bus-stands-toilet-palwal-news-c-24-1-pal1009-125074-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बस अड्डे के शौचालय में गंदगी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बस अड्डे के शौचालय में गंदगी से यात्री परेशान
विज्ञापन
बस अड्डे के शौचालय में फैली गंदगी और जमा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यात्रियों ने शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालयों की सफाई व्यवस्था काफी खराब है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बुधवार को मुख्य परिसर में स्थित शौचालय की सफाई तो ठीक दिखी, लेकिन एक अन्य की स्थिति चिंताजनक मिली। यहां गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही थी। यात्रियों का कहना है कि सफाई नहीं होने से शौचालय का उपयोग करना मुश्किल है।
यात्रियों ने शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बस अड्डे पर आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
क्या कहते हैं लोग
बस अड्डे के शौचालय में काफी गंदगी रहती है। कई बार बदबू के कारण अंदर जाना मुश्किल हो जाता है। सफाई व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। - काशी, यात्री
यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन सफाई न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -राम बहादुर, यात्री
विज्ञापन
बस अड्डे पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। ऐसे में शौचालयों की नियमित सफाई जरूरी है, ताकि लोगों को असुविधा न हो। -जगदीश कुमार, यात्री
मुख्य परिसर में स्थित शौचालय की व्यवस्था ठीक है, लेकिन दूसरे शौचालय में सफाई की कमी दिखाई देती है। सभी में एक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए। -सागर, यात्री
वर्जन
प्रशासन लगातार यात्रियों की सुविधाओं के लिए कार्य कर रहा है। शौचालय में गंदगी की सूचना मिली है। जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। यात्रियों से भी अपील की कि वे शौचालयों का सही उपयोग करें तथा खुले में शौच न करें। -जितेंद्र यादव, जीएम रोडवेज