सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   1204 meritorious students of Palwal will participate in Super-100 entrance examination.

Palwal News: सुपर-100 प्रवेश परीक्षा में पलवल के 1204 मेधावी छात्र लेंगे भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
1204 meritorious students of Palwal will participate in Super-100 entrance examination.
विज्ञापन
हथीन। सुपर-100 योजना के तहत बैच 2026-28 के चयन के लिए लेवल-वन प्रवेश परीक्षा 11 फरवरी को जिलेभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पलवल जिले के कुल 1204 मेधावी छात्र भाग लेंगे। चार राजकीय विद्यालयों को जिले में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि हथीन स्थित परीक्षा केंद्र पर 156, पलवल में 445, हसनपुर में 395 और होडल में 308 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा में जिले के 113 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। जिन छात्रों के प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है, उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर संबंधित विद्यालय के प्रिंसिपल से सत्यापन कराना होगा। प्रवेश पत्र 6 फरवरी से जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें 10 फरवरी तक ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed