सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Liquor worth Rs 50 lakh being smuggled to Bihar was seized

ईंटों के नीचे से निकलीं शराब की पेटियां: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी दारू, 50 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 13 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

एंटी नारकोटिक्स टीम ने होडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 लाख रुपये की 610 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। यह सीमेंट की ईंटों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। चालक व परिचालक हिरासत में हैं।

Liquor worth Rs 50 lakh being smuggled to Bihar was seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

पलवल के होडल में नेशनल हाइवे पर गांव औरंगाबाद-मित्रोल के समीप जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने ट्रक में सीमेंट की पत्थरनुमा ईंटों से छुपा कर, सोनीपत से बिहार के लिए तस्करी ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 610 पेटी को बरामद किया है। टीम ने ट्रक व शराब को जब्त कर ड्राइवर व कंडक्टर को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये बताई है। वहीं, मुंडकटी पुलिस ने टीम के सब इंस्पेक्टर हनीश खान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Trending Videos

एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर हनीश खान ने बताया कि एसपी नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर टीम प्रभारी विश्व गौरव के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। सोमवार को मुखबिर द्वारा मिली जानकारी में बताया कि अंतरराज्यीय शराब के तस्कर चौदह टायरा ट्रक में सीमेंट की बड़ी ईंटोंनुमा पत्थरों से छिपाकर अंग्रेजी शराब को सोनीपत से बिहार ले जाने के फिराक में हैं। जो ट्रक केएमपी हाईवे से दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे से बिहार को ले जाए जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम सूचना मिलते ही अलर्ट मोड पर आ गई और हाइवे पर गांव मित्रोल औरंगाबाद राजस्थानी होटल के समीप दिल्ली की तरफ से आगरा की तरफ जाने वाले ट्रकों की जांच शुरू कर दी। सब इंस्पेक्टर हनीश खान ने कहा कि इस दौरान जब ट्रक की तलाशी ली गई तो यूपी नंबर के ट्रक से सीमेंट की बड़ी ईटों के पीछे अंग्रेजी शराब रॉयल चैलेंजर्स व रॉयल स्टैग की बोतल भरी हुई थी। 

टीम ने जिला आबकारी विभाग को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने जब शराब की तलाशी ली तो ट्रक से रॉयल चैलेंजर्स 268 पेटी व रॉयल स्टैग 342 पेटी बरामद हुई। टीम ने इस मामले में ट्रक के ड्राइवर राजीव सहानी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार सहित कंडक्टर को काबू कर लिया। टीम ने ट्रक व शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed