{"_id":"69d7c872a3c2d269cb051f49","slug":"video-municipal-council-passes-17858-crore-budget-emphasizing-urban-amenities-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने 178.58 करोड़ रुपये का बजट किया पारित, शहरी सुविधाओं पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने 178.58 करोड़ रुपये का बजट किया पारित, शहरी सुविधाओं पर जोर
पलवल नगर परिषद ने अपने 126 वर्षों के इतिहास में पहली बार 178.58 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट पारित किया है। नगराध्यक्ष डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में आयोजित बजट बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 50 करोड़ रुपये अधिक है। जिससे परिषद की कुल वित्तीय क्षमता 200 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। बजट में शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। सड़कों के उन्नयन, नालों और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने, स्ट्रीट लाइट नेटवर्क के विस्तार और पार्कों व हरित क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सामुदायिक उपयोग की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।