{"_id":"69d77269a34d20000b08ccb9","slug":"video-161-firefighters-go-on-strike-in-karnal-home-guards-and-roadways-staff-take-charge-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में हड़ताल पर गए 161 दमकल कर्मी, होमगार्ड और रोडवेजकर्मियों ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में हड़ताल पर गए 161 दमकल कर्मी, होमगार्ड और रोडवेजकर्मियों ने संभाली कमान
सेक्टर चार स्थित दमकल विभाग परिसर में राज्यव्यापी हड़ताल के तहत जिलेभर के 159 पे रोल और दो नियमित कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिला प्रधान संदीप त्यागी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में उनकी मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को निश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है। वहीं दूसरी ओर दमकल विभाग ने हड़ताल को लेकर होमगार्ड और रोडवेज कर्मियों को स्टेशनों पर लगा दिया। होमगार्ड विभाग से 80 और रोडवेज से 10 चालक दमकल विभाग में लगाया है। इसके अलावा विभाग के अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां हड़ताल तक रद्द कर दी गई हैं। हड़ताल के दाैरान धरने पर बैठे हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सतीश त्यागी ने कहा कि फरीदाबाद कालका स्टील कंपनी में आगजनी के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और नियमित नौकरी दी जाए। वहीं दोनों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार खुद वहन करे। इसके अलावा दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने और जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कर्मचारियों को पक्का करने की मांग विभाग के कर्मचारी सतपाल सिंह, धर्मवीर राणा, सुनील राणा, रामपाल सहित अन्य ने 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारिसयों ने पे-रोल
और एचकेआरएन के तहत कर्मचारियों को दमकल ऑपरेटर के पदों पर समायोजित करने की मांग की। कर्मचारियों की मांग है कि पिछले 5 साल से वेतन नहीं बढ़ाया गया, वेतन बढ़ाकर एरियर के साथ देने की मांग की।
ट्रांसफर पॉलिसी पर रोक लगाने की मांग कर्मचारियों ने मांग की कि ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी पर तुंरत प्रभाव से रोक लगाई जाए। वहीं दमकल विभाग के दूसरे जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को गृह जिलों में तैनाती दी जाए। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार 2 दिन में उनकी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाती तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।