{"_id":"69d779919d02b52f51093ed6","slug":"video-sharavasata-ma-gaha-kharatha-ma-faramara-aaiida-anavaraya-2585-parata-kavatal-ka-thara-sa-kharathara-shanpr-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में गेहूं खरीद में फार्मर आईडी अनिवार्य, 2585 प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में गेहूं खरीद में फार्मर आईडी अनिवार्य, 2585 प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी शुरू
श्रावस्ती में गेहूं खरीद प्रक्रिया में किसानों के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। 30 मार्च से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया के तहत, खरगौरा बस्ती स्थित खरीद केंद्र पर किसानों से 2585 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी जगदंबिका सिंह ने बताया कि इस बार किसानों को अपने पुराने दस्तावेजों के साथ फार्मर आईडी भी प्रस्तुत करनी होगी।
केंद्र प्रभारी जगदंबिका सिंह ने बताया कि बोरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कोटेदारों से बचे हुए बोरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, मौसम के खराब रहने के कारण अभी तक सभी किसानों की फसल की मड़ाई नहीं हो पाई है। इसके चलते खरीद प्रक्रिया थोड़ी धीमी गति से चल रही है। अब तक कुल 70 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरगोरा बस्ती लोहारनिया निवासी किसान प्रधानराज ने बताया कि 29 क्विंटल 50 किलो गेहूं बेंचा है। वहीं, भगवानपुर बनकट निवासी किसान अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने केंद्र पर 40 क्विंटल गेहूं की बिक्री की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।