सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   6 cattle recovered from a pickup truck

Palwal News: पिकअप गाड़ी से 6 गोवंश बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
6 cattle recovered from a pickup truck
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में गोतस्करों और गोवध करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पाठखोरी गांव के मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप गाड़ी से 6 गोवंश बरामद किए, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

थाना प्रबंधक रण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में गोवंश को हरियाणा सीमा से राजस्थान की ओर तस्करी कर गोवध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव पाठखोरी मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन समेत भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने पीछा कर पिकअप को रोक लिया। खुद को घिरता देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 6 गोवंश बरामद हुए। सभी गोवंश को सुरक्षित स्थानीय गौशाला भिजवा दिया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो: पुलिस द्वारा बरामद गौवंश ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed