{"_id":"69c52d3ff366c8446d09232c","slug":"a-flood-of-faith-gathered-in-the-district-on-ramnavmi-the-girl-was-worshiped-and-sought-blessings-palwal-news-c-24-1-pal1006-122800-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रामनवमी पर जिले में उमड़ा आस्था का सैलाब, कन्या पूजन कर मांगा आर्शीवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रामनवमी पर जिले में उमड़ा आस्था का सैलाब, कन्या पूजन कर मांगा आर्शीवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह भंडारे और जागरण का आयोजन भी किया गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
नवरात्र के समापन पर बृहस्पतिवार को रामनवमी का पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर व्रत का विधिवत समापन किया। घर-घर कंजक पूजन के साथ भक्ति का माहौल देखने को मिला, वहीं क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे और जागरण का आयोजन भी किया गया।
सुबह से ही श्रद्धालु कंजक पूजन की तैयारियों में जुटे रहे। घरों में हलवा-पूरी और चने का प्रसाद बनाकर कंजकों को आमंत्रित किया गया। गलियों और मोहल्लों में कंजकों को बुलाने का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालु हाथ जोड़कर कंजकों को अपने घर भोजन कराने के लिए ले जाते नजर आए। पूजन के दौरान कंजकों को टिफिन, पानी की बोतलें, प्लेट, कटोरी, स्टेशनरी सामान और बिस्किट-नमकीन के पैकेट भेंट किए गए। इसके साथ ही दक्षिणा के रूप में नकद राशि भी दी गई।
शहर के कमेटी चौक स्थित देवी मंदिर सहित रेलवे रोड के खोंटा मंदिर, कलूटी हनुमान मंदिर, कामेश्वर महादेव मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर और श्रीदुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दादी आसा माई मंदिर, चमेली वन मंदिर, दाऊ जी मंदिर और पथवारी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।
-- -- -- -- -- -- --
दुर्गाष्टमी पर एसवीएसयू में यज्ञ, वैश्विक शांति की कामना
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) के महिला छात्रावास हिमाद्रि भवन में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विधिवत यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में वैश्विक शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आहुतियां डाली गईं। कार्यक्रम में महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. भावना रूपराई मुख्य यजमान रही, जिन्होंने श्रद्धा भाव से यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर चीफ वार्डन डॉ. पिंकी शर्मा ने सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से ही जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्राओं को अपने जीवन में सकारात्मक सोच और संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यज्ञ में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद
Trending Videos