{"_id":"69c58c92dbde0d0c2c0e39c4","slug":"fit-india-program-will-be-organized-on-march-28-palwal-news-c-1-1-noi1190-4096038-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 28 मार्च को होगा फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 28 मार्च को होगा फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से 28 मार्च को सुबह 7 से 10 बजे तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभिता ढाका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयोजन के तहत सूर्य नमस्कार, योग, जुम्बा, रस्साकशी, मटका रेस, म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, स्पून रेस, लांग जंप और हाई जंप सहित कई फन खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने जिले के विद्यार्थियों और युवाओं से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लें और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को फिट रहने के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवाद
Trending Videos