सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   District farmers Bhagwan Swaroop and Jyoti honored in agricultural fair

Palwal News: कृषि मेले में जिले के किसान भगवान स्वरूप व ज्योति सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
District farmers Bhagwan Swaroop and Jyoti honored in agricultural fair
विज्ञापन
पलवल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में 23 व 24 मार्च को आयोजित कृषि मेले में राज्यभर के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्मानित करते हुए उन्हें नवाचार अपनाने और अन्य किसानों को प्रेरित करने का संदेश दिया। जिले से गांव यादुपुर निवासी भगवान स्वरूप और अललीका की ज्योति को प्रगतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया गया। भगवान स्वरूप ने राष्ट्रीय कैडेट कोर से सेवानिवृत्ति होने के बाद एकीकृत व ऑर्गेनिक खेती को अपनाया और इसे अपना मुख्य कार्य बना लिया। परिवार के सहयोग से उन्होंने बागवानी, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसे आधुनिक कृषि कार्य शुरू किए। उनके खेत में अमरूद, अनार, किन्नू, नींबू व चीकू जैसी उन्नत किस्मों की खेती की जा रही है। इसके साथ ही वे केंचुआ खाद, डेयरी और बायोगैस प्लांट के माध्यम से समन्वित खेती का सफल मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं। उनके उत्पादों- फल, मशरूम और शहद की पलवल व फरीदाबाद में अच्छी मांग है। भगवान स्वरूप न केवल रोजगार सृजन कर रहे हैं, बल्कि देशी बीजों के संरक्षण के लिए बीज बैंक बनाने की दिशा में भी प्रयासरत हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed