सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fight between two parties over land dispute, FIR lodged against 50

Palwal News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, 50 पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over land dispute, FIR lodged against 50
विज्ञापन
पलवल। भवन कुंड चौकी क्षेत्र में जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण ने शिकायत में बताया कि पातली रोड स्थित उनकी जमीन पर उनका वैध कब्जा है और वह लंबे समय से वहां खेती कर रहे हैं। आरोप है कि परशुराम कॉलोनी निवासी जयपाल पिछले कुछ महीनों से जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।
Trending Videos

इस संबंध में मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया गया है। शिकायत के अनुसार, 26 फरवरी को आरोपी बलबीर, जयपाल और हेमलता उनके साथ 50 लोग लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंचे। उन्होंने लक्ष्मण के बेटे संतोष के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में संतोष को गंभीर चोटें आईं, जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके बाद 15 मार्च को आरोपियों ने खेत में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और एक कंटेनर डालकर नुकसान पहुंचाया। वहीं, 22 मार्च की शाम को जयपाल अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दोबारा धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed