{"_id":"69c532767780b400d20b8923","slug":"deadly-attack-on-highway-driver-fir-lodged-against-ten-palwal-news-c-24-1-pal1006-122794-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हाइवा चालक पर जानलेवा हमला, दस पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हाइवा चालक पर जानलेवा हमला, दस पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रसूलपुर चौक स्थित केजीपी हाईवे पर एक हाइवा चालक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने घायल चालक की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन नामजद सहित करीब दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
बडौली गांव निवासी पीड़ित जोगिन्द्र ने बताया कि वह पेशे से चालक है। 23 मार्च की रात वह मिट्टी डालकर हाइवा लेकर लौट रहा था। जब वह रसूलपुर चौक पर पहुंचा, तो एक कार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक दिया। कार से लुलवाडी गांव के राहुल, मोहित और गबड्डु उतर आए, जबकि उनके साथ बाइक सवार छह-सात अन्य युवक भी मौजूद थे। आरोप है कि सभी युवकों ने बिना किसी कारण के जोगिन्द्र पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जोगिन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद ही उसकी जान बच सकी, जबकि हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। घायल को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके 25 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन ले गए। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में लूट की पुष्टि नहीं हो पाई है। चांदहट थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना सही पाई गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
Trending Videos