सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   accident on National Highway-19 Four vehicles collide at Babri Mod one dead six injured

नेशनल हाईवे-19 पर बड़ा हादसा: बाबरी मोड़ टकराईं चार गाड़ियां, यूपी बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत; छह घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, होडल। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि किस वाहन की लापरवाही से दुर्घटना हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कैंटर चालक को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

accident on National Highway-19 Four vehicles collide at Babri Mod one dead six injured
होडल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे-19 पर बाबरी मोड़ फ्लाई ओवर के समीप कैंटर चालक की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा हो गया। चार वाहनों के आपस में भीड़ने से यूपी बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सहित पांच महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान निवासी यूपी के राजा गढ़ी निवासी शिव सिंह के रूप में हुई है।

कैंटर चालक पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने एक वाहन चालक की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थ्री व्हीलर टकराए
थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि गढ़ी पट्टी निवासी मुकेश ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने ऑटो को लेकर पलवल से होडल की तरफ आ रहा था। बाबरी मोड़ फ्लाईओवर से पहले सर्विस रोड पर मुड़ने लगा तो तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसका ऑटो पलट गया। ऑटो चालक ने बताया कि उसके पीछे सवारियों से भरे आ रहे दो थ्री व्हीलर भी आकर उसकी ऑटो से टकरा गए। इसमें थ्री व्हीलर में बैठे कई सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से निकालने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

ये हुए घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। दुर्घटना में अब्दुल (45) निवासी असम, राखी (17) निवासी हताना यूपी, कमलेश (25) निवासी जुरहड़ा राजस्थान, गीता (50) निवासी राजा गढ़ी यूपी और सुनीता (40) व उसके पति शिव सिंह निवासी राजा गढ़ी यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। शिव सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed