सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Paved roads to be constructed under the Khet-Khalihan Yojana

Palwal News: खेत खलिहान योजना से बनेंगे पक्के रास्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Paved roads to be constructed under the Khet-Khalihan Yojana
विज्ञापन
हथीन।

खेत खलिहान योजना के तहत हथीन विधानसभा क्षेत्र में 31 किमी 730 मीटर लम्बे कच्चे रास्ते पक्के बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। कुल 19 कच्चे रास्तों के पक्का होने पर दो लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ होगा। कच्चे रास्तों को पक्का करने का काम पंचायत राज विभाग करेगा। यह कार्य शीघ्र शुरू होंगें। जो रास्ते स्वीकृत हुए हैं उनमें कोट से पहाड़ी, गुराक्सर से कौंडल,जरारी से उटावड, गुराक्सर से मालपुरी,भीमसीका से गूलेसरा ,उटावड से अंधरोला शामिल हैं। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि अंधरोला से मानपुर रोड, खिल्लुका से मोहदमका, मठेपुर से महलूका, हुचपुरी से छांयसा, बाबूपुर से रनसीका, ममोलका से अहरवां आदि तक के रास्ते इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed