{"_id":"6a3052b45008a87a2a0855ed","slug":"action-taken-against-three-illegal-colonies-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112825-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, सड़क व मकान तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, सड़क व मकान तोड़े
विज्ञापन
भिरावटी में अवैध कॉलोनी में बने एक निर्माण ढांचे को गिराती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने सोमवार को नूंह नियंत्रित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भिरावटी और रिठौरा के राजस्व क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
अधिकारियों ने बताया कि भिरावटी में 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर छह संरचनाओं, 10 बाउंड्री वॉल, 2 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) तथा सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार भिरावटी राजस्व क्षेत्र में ही 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित दूसरी अनधिकृत कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा गांव रिठौरा के राजस्व क्षेत्र में 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित एक अन्य अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एक डील्स रूम, बिजली के खंभों तथा कॉलोनी के भीतर बनाए गए सड़क नेटवर्क को हटाया गया।
विज्ञापन
डीटीपी विनेश कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।