सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Motorcyclist dies after being hit by a tractor.

Palwal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a tractor.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी




पलवल। मुंडकटी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव दीघोट निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विपिन (20) शनिवार की रात अपने दोस्त अंकित पुत्र रामदयाल के साथ मोटरसाइकिल से होडल गया था। रात करीब 10:30 बजे जब दोनों मित्रोल स्थित साटा विकास कंपनी के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर ने गलत दिशा से आते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अंकित का उपचार किया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल आशीष ने बताया कि घटनास्थल से बरामद ट्रैक्टर के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article