{"_id":"6a32eab03fce1df5880ac744","slug":"accused-arrested-with-narcotic-injections-palwal-news-c-24-1-pal1006-125096-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रामबीर निवासी कौंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव के अनुसार, 16 जून को एंटी नारकोटिक्स सैल टीम के सहायक उप-निरीक्षक सुबे सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व चेकिंग के संबंध में गांव सराय फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्तचर विशेष से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी रामबीर नशीले इंजेक्शन बेचने का अवैध काम करता है और आज भी वह भारी मात्रा में इंजेक्शन बेचने के लिए गांव मित्रोल बस अड्डा के पास खड़ा है।
सूचना को बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर आरोपी ने घबराकर तेज कदमों से गांव औरंगाबाद की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम आरोपी के कब्जे से 34 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुंडकटी थाना में शिकायत देकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।रिमांड के दौरान टीम नशीले इंजेक्शन के मामले में शामिल स्रोत के बारे में जानकारी लेगी।