{"_id":"6acfdeaa427cfa096a0500c9","slug":"action-being-prepared-against-officials-absent-from-the-meeting-account-of-development-works-sought-palwal-news-c-24-1-pal1005-129159-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बैठक से गायब अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी, विकास कार्यों का मांगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बैठक से गायब अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी, विकास कार्यों का मांगा हिसाब
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता और पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश
सफाई व्यवस्था, जलभराव, पेयजल, बिजली और अधूरी परियोजनाओं को लेकर सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बुधवार को जिले के विकास कार्यों की स्थिति पर कई सवाल उठे। अध्यक्ष केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों से विकास कार्यों की गुणवत्ता, देरी और जनसमस्याओं पर जवाब मांगा। उन्होंने बिना सूचना बैठक से गैरहाजिर रहे लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता और पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और मुख्य सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक में सफाई व्यवस्था, जलभराव, पेयजल, बिजली और अधूरी परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
वार्डवार सफाई का हिसाब और गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट मांगी
नगर परिषद और नगर पालिकाओं में सफाई व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट करने के लिए वार्डवार रिपोर्ट मांगी गई। इसमें सफाई कर्मचारियों और वाहनों की संख्या, विकास कार्यों की स्वीकृति, खर्च बजट, लंबित काम, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की निकासी की जानकारी शामिल होगी। मंत्री ने रिपोर्ट पार्षदों से सत्यापित कराने और एक सप्ताह में अतिक्रमण समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देने को कहा।
पेयजल पर 828 करोड़ की परियोजनाएं
अधिकारियों ने बताया कि 306 करोड़ रुपये की लागत से चार रेनीवेल परियोजनाओं पर काम प्रस्तावित है, जिनमें दो इसी साल पूरी होनी हैं। वहीं, शहर के लिए 522 करोड़ रुपये की छह अन्य रेनीवेल परियोजनाएं शुरू करने की योजना है। इसके लिए 10 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और परियोजना को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। पानी में टीडीएस अधिक होने के कारण उसे शुद्ध करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सड़क और भवन निर्माण में देरी पर नाराजगी
भेंड़ौली गांव में कॉलेज के निर्माण पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए नवंबर में टेंडर जारी करने की जानकारी दी गई। मंडकोला सीएचसी का काम एजेंसी ने बंद कर दिया है और अब तक 58 प्रतिशत काम हुआ है। मंत्री ने संबंधित एजेंसी को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यमुना पुल का टेंडर नवंबर में आवंटित करने और उसे 15 महीने में पूरा करने की योजना बताई गई।
बिजली और सिंचाई पर भी सख्ती
बिजली निगम को लटकती तारें ठीक कर प्रमाणपत्र देने, गांववार बिजली आपूर्ति और लाइन लॉस का ब्योरा देने को कहा गया। सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई समय पर कराने और अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए।
नहर में रासायनिक वेस्ट डालने का मुद्दा उठा
पृथला से कांग्रेस के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के 11 विकास कार्यों में चार पूरे होने, पांच पर काम शुरू होने और दो लंबित होने की जानकारी सामने आई। इसके साथ ही विधायक ने आगरा नहर में कंपनियों की ओर से रासायनिक वेस्ट डाले जाने का भी मुद्दा उठाया। मंत्री ने नहर में रासायनिक वेस्ट डालने की जांच, लंबित कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर कार्रवाई करने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, एसपी दीप्ति गर्ग, होडल से विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रहराना गांव में 70 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास
पलवल।
जिले के गांव रहराना में बुधवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करीब 70 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें 43 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला, 15 लाख रुपये से गुर्जर चौपाल और 12 लाख रुपये से बरात घर की चारदीवारी का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि गांवों का विकास देश और प्रदेश की प्रगति का आधार है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज भी जनता का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि व्यायामशाला बनने से युवाओं को नियमित व्यायाम और फिटनेस के लिए सुविधा मिलेगी। गुर्जर चौपाल में ग्रामीण सामाजिक बैठकें और सामुदायिक कार्यक्रम कर सकेंगे। वहीं, बारात घर की चहारदीवारी बनने से विवाह समारोहों के आयोजन में सुविधा होगी। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार, बीडीपीओ नरेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।