{"_id":"6acfdf923a7ef00f720c7114","slug":"ensure-proper-drainage-arrangements-at-the-mandi-dc-palwal-news-c-24-1-pal1008-129144-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करें : डीसी
विज्ञापन
पलवल और होडल की अनाज मंडियों में पहुंचे अधिकारी, खरीद और उठान में तेजी लाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मंगलवार को जिले की अनाज मंडियों में अधिकारियों ने दौरा कर धान की खरीद, उठान और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने पलवल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने होडल की नई अनाज मंडी, विस्तारित मंडी स्थल और 99 एकड़ मंडी का दौरा किया। अधिकारियों ने खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने पलवल अनाज मंडी में धान, बाजरा और कपास की आवक, खरीद प्रक्रिया और फसल को बारिश से बचाने के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। खुले में रखी फसल को तिरपाल से ढकने और मंडी में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होने देने और संबंधित विभागों व खरीद एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने को कहा।
होडल मंडी में 34,012 क्विंटल धान की आवक
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने होडल की तीनों मंडियों में खरीद और उठान की स्थिति जांची। उन्होंने 99 एकड़ मंडी में धान की ढेरियों में नमी की जांच की। कुछ ढेरियों में नमी निर्धारित 17 प्रतिशत से अधिक मिलने पर किसानों को धान अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने आढ़तियों से फड़ों पर अनावश्यक रूप से धान नहीं फैलाने को कहा, ताकि दूसरे किसानों को फसल उतारने और रखने में परेशानी न हो। अधिकारियों ने धान की बोरियों का वजन भी जांचा। जांच में बोरियों का वजन सही मिला। अतिरिक्त उपायुक्त ने सचिव मार्केट कमेटी को नियमित रूप से वजन की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आवक रिपोर्ट के अनुसार, होडल मंडी में अब तक 34,012 क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका है, जबकि हरियाणा वेयरहाउस 33,343 क्विंटल धान की खरीद कर चुका है। खरीद एजेंसी के रिकॉर्ड के अनुसार, 12 अक्तूबर तक 10 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठान किया जा चुका था। उठान के लिए 20 गाड़ियां पंजीकृत की गई हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने खरीदी गई फसल का उठान तेज करने और मंडी में जाम की स्थिति नहीं बनने देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने को कहा।