सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   action will be taken against traffic rule breakers

Palwal News: यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
action will be taken against traffic rule breakers
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। नवनियुक्त जिला यातायात थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क पर सुरक्षित और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं तथा नियम तोड़ने वालों के चालान किए जाएंगे।

उन्होंने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। जांच के दौरान दस्तावेज नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र सिंह ने हेलमेट के अनिवार्य उपयोग और निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा करना कानूनन अपराध है। यातायात पुलिस जल्द ही जागरूकता अभियान भी चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed