{"_id":"6af454c189945b076b0f45df","slug":"applications-invited-for-ration-depot-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117124-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: राशन डिपो के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: राशन डिपो के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा गरीब एवं पात्र परिवारों को सुगमता से राशन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में रिक्त राशन डिपो के लाइसेंस जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि राशन डिपो के लाइसेंस के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवश्यक खाद्यान्न की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना, युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।