Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three years imprisonment for those accused of cow slaughter

Palwal News: गोवंश वध के आरोपियों को तीन साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for those accused of cow slaughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। बहीन थाना क्षेत्र के
मलाई गांव में गोवंश वध के मामले में जिले फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने राशिद उर्फ रफीक और आशु को दोषी ठहराते हुए दस साल बाद मंगलवार को तीन-तीन साल के कठोर कारावास और प्रत्येक धारा में 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। हालांकि, अदालत ने अपील दायर करने का अवसर देते हुए दोनों की सजा 30 दिनों के लिए निलंबित कर अंतरिम जमानत दे दी है।

अदालत के आदेश के अनुसार, दोनों दोषियों को एचजीएसजी एक्ट के तहत सजा सुनाई गई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। प्रत्येक दोषी को एक लाख रुपये का जमानत बांड और इतनी ही राशि का जमानतदार देना पड़ा। अदालत ने दस दिसंबर तक अपील दायर कर संबंधित अदालत से जमानत लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 25 जून 2016 को बहीन थाना क्षेत्र के मलाई गांव में खेतों के पास गोवंश वध की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से करीब 15 किलो मांस, 12 किलो आंत और गाय का सिर बरामद हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में आशु, राशिद और हबीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article