Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Opportunity to get your name added until November 20

Palwal News: 20 नवंबर तक नाम जुड़वाने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to get your name added until November 20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने पर पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का एक और अवसर मिलेगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में एसआईआर का कार्यक्रम बढ़ा दिया है। अब दावे और आपत्तियां दर्ज कराने और उनके निस्तारण की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी में शामिल मतदाता दोबारा एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकेंगे। बीएलओ घर-घर जाकर उनसे संपर्क करेंगे। वहीं, ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं होने पर पूर्व मतदाता भी फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद फॉर्म-6 भरने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। मतदाता ईसीआईनेट एप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकेंगे। सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article