फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Armed youths entered a house after threatening a lawyer

Palwal News: वकील को धमकी देने के बाद घर में घुसे हथियारबंद युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Armed youths entered a house after threatening a lawyer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव जनौली में वकील को जान से मारने की धमकी देने और उसके घर में हथियारों के साथ घुसकर परिजनों को डराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वकील नागेश तेवतिया की शिकायत पर लाल सिंह तेवतिया, विनय और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, शिकायत में नागेश ने बताया कि 20 अक्तूबर को जिले के कोर्ट में लाल सिंह ने उसे धमकी दी थी। मंगलवार को बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो उसके घर के सामने कई बार घूमी। आरोप है कि बुधवार को चार-पांच गाड़ियों में आए लोग उसके घर में घुस गए और उनके पिता धर्मवीर से नागेश के बारे में पूछते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, दो लोगों के पास पिस्तौल थीं। उनके पिता ने घटना की कुछ वीडियो मोबाइल से बनाई, जबकि कुछ फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed